संतकबीरनगर, अप्रैल 20 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की रहने वाली किशोरी से गांव के युवक ने छेड़खानी की। पीड़ित पिता का आरोप है कि वह 18 अप्रैल 2026 को रोज के भांति 10 बजे दिन में गोंडा में काम पर चले गए थे। घर से उसकी पत्नी ने फोन करके डेढ़ बजे दिन में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी घर के पीछे शौचालय में नित्य क्रिया करने गई थी। तभी उसके ही गांव का युवक अकेला पाकर उसकी बेटी से छेड़खानी किया। उसकी बेटी ने विरोध किया तो उसको मारपीट कर व जान से मारने की धमकी दिया। यह बताया कि अगर किसी को बताई तो उसे नहीं छोड़ेगा। वह घर आकर अपनी बेटी से घटना की सच्चाई जाने। बेटी सारी बातें सच-सच बताई तो उसे काफी पीड़ा हुई। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.