कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- कोखराज थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ शनिवार सुबह युवक ने छेड़खानी की। कागज पर लिखकर जबरदस्ती उसे अपना मोबाइल नंबर दिया। विरोध पर धमकी भी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोखराज इलाके की महिला ने बताया कि शनिवार सुबह उसकी नाबालिग बेटी खेतों की तरफ गई थी। वहां पर आरोपी अशोक पासी पुत्र अदालती पहले से घात लगाकर बैठा था। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसका हाथ पकड़कर खींचा। जबर्दस्ती चिट्ठी दी, जिसमें मोबाइल नंबर लिखा था। इसका विरोध करने पर जानलेवा धमकी दी। घटना से सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो वे दंग रह गए। मां के साथ थाना पहुंची पीड़िता ने तहरीर दी। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि मुकदमा कायम कर आरोपी को पांच घंटे के अंदर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.