लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर गांव के ही एक 15 वर्षीय किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को लिखित सूचना दी कि उसकी 14 वर्षीय चचेरी बहन रविवार को दोपहर करीब 12 बजे घर से पशुओं के लिए चारा लेने की बात कहकर निकली थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ​खोजबीन के दौरान ग्रामीणों से पता चला कि गांव का ही एक 15 वर्षीय किशोर उसे बहला-फुसलाकर गांव के पश्चिम दिशा में स्थित हरिशंकर के सरसों के खेत की तरफ ले गया है। जब परिजन वहां पहुंचे, तो पीड़िता बदहवास हालत में मिली। ​पीड़िता ने बताया कि किशोर उसे फुसलाकर खेत में ले गय...