बस्ती, दिसम्बर 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के छावनी थानाक्षेत्र में शौच के लिए घर से निकली किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी मोनू राज को टीम ने रामरेखा मंदिर के गेट के पुलिया से गुरुवार को दबोच लिया। बता दें कि इसी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बीते सोमवार को शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रहने वाले एक युवक ने गलत नीयत से पकड़ लिया। किशोरी को जबरिया गांव के बाहर बने एक मकान के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के गुहार लगाने पर उसका मुंह बंद कर दिया। किशोरी ने परिजनों से घटना बताई। पीड़िता की मां ने घटना की सूचना छावनी थाने पर दिया। छावनी पुलिस ने आरोपी मोनू के खिलाफ दुष्कर्म, डराने-धमकाने, पॉक्सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.