किशोरी से अश्लील हरकत व मारपीट में युवक दोषी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में 14 वर्षीया किशोरी के साथ अश्लील हरकत व विरोध पर मारपीट करने के मामले में सोहन साह को दोषी करार दिया गया है। सेशन-ट्रायल के बाद विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक के न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्र ने बुधवार को उसे दोषी ठहराया। सजा के बिंदू पर 31 अगस्त को सुनवाई होगी। इस मामले में विशेष कोर्ट ने सोहन के छह परिजनों शंकर साह, गुड्डू साह, राधिका कुमारी, बबीता देवी, शकुंतला देवी व मीरा देवी को मारपीट करने का दोषी पाया। हालांकि कोर्ट ने इन सभी को डांट-फटकार कर छोड़ दिया। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) नरेंद्र कुमार ने कोर्ट में नौ गवाहों को पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.