मेरठ, मार्च 26 -- थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नेताजी नगर में किशोरी से मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें किशोरी के साथ पहले अभद्र व्यवहार किया गया और विरोध करने पर बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि हमलावर कोई और नहीं, बल्कि पीड़िता के ही रिश्तेदार हैं। गंभीर चोटों से लहूलुहान हालत में परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने मेडिकल कराते हुए जांच शुरू कराई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता विनय कुमार ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके चाचा के लड़कों द्वारा बेटी के साथ पहले अभद्रता की गई। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन घायल अवस्था में लड़की को लेकर सीधे थाने पहुंचे। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़िता को अस्पताल भेजा, जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.