बरेली, जून 12 -- मीरगंज। घर से बाहर कूड़ा डालने गई किशोरी से रास्ते में पड़ोसी गांव के अधेड़ ने छेड़छाड़ की। किशोरी से गलत काम करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव की 12 वर्षीय किशोरी गुरुवार की सुबह दस बजे घर से कूड़ा डालने गई। रास्ते में गांव परचवा के भूपराम ने किशोरी से छेड़छाड़ की। किशोरी रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को उप निरीक्षक रेनू रानी एवं चौकी प्रभारी पंकज कुमार की टीम ने सिंधौली रोड पर आरोपी भूपराम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...