किशोरी सशक्तीकरण करने पर दिया गया जोर
पीलीभीत, जुलाई 9 -- पीलीभीत। भारत विकास परिषद शाखा टाइगर की ओर से सेवा पखवाड़ा में अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संयोजक कुमकुम अग्रवाल, महिला सहयोग की टोली सदस्य मंजू गुप्ता, उर्मिला देवी, प्रधानाचार्य उपासना शर्मा ने बताया कि किशोरी सशक्तीकरण से तात्पर्य 11 से 18 वर्ष की बालिकाओं के समग्र विकास अर्थात उनके स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय समस्याओं के प्रति अपनी भावनाओं को तूलिका से कागज पर उकेरा, जिसमें समीक्षा गुप्ता, इशिका माथुर, अर्चिता मिश्रा, कोमल, अंशिका गंगवार और अदिति का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.