कोडरमा, दिसम्बर 18 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को पीसीआई इंडिया-यूनिसेफ के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें योजना किशोरी सशक्तिकरण, बाल विवाह, महिलाओं व बच्चों के खिलाफ हिंसा में कमी, परिवार के अलगाव की रोकथाम व सामाजिक सुरक्षा आदि के प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की गई। अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती, कार्यालय प्रधान भुनेश्वर राम, प्रखंड व अंचल कर्मी, सभी मुखिया,पंचायत सचिव समेत जेएसएलपीएस की सदस्य, पीसीआई इंडिया-यूनिसेफ से जतिन कुमार, माथुर व संजय कुमार राणा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.