बरेली, मई 6 -- हाफिजगंज। अलग-अलग मामलों में एक किशोरी समेत तीन लोग लापता हो गए है। दो मामलों में थाने में तहरीर दी गयी है, एक में गुमशुदगी दर्ज करायी गई है।थाना हाफिजगंज के गांव सुन्नौर निवासी धर्मेन्द्र कुमार की पत्नी शनिवार को दवाई लेने घर से गयी थी। वह कहीं लापता हो गयी। पति ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव पंडरी नौमहला के मुख्यतार अहमद ने बताया कि शनिवार को वह काम पर गये थे इसी बीच उनकी 12 वर्ष की बेटी घर से कही चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं मिला। उन्होंने भी पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। इसी थाना क्षेत्र के गांव नवदिया रघुनाथ के रहने वाले शिवकुमार ने बताया कि उनका मंदबुद्धि भाई माखनलाल अपने मामा के घर नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पिपरा निगाही गया था, जहां से रविवार को अचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.