किशोरी समेत चार ने जहर खाकर खुदकुशी का किया प्रयास
चित्रकूट, मई 29 -- चित्रकूट। अलग-अलग गांवों में किशोरी समेत चार लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। भरतकूप थाना क्षेत्र के कोरारी निवासी 17 वर्षीया गुंजन ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। इसी तरह रैपुरा थाना के भौंरी कस्बा निवासी 17 वर्षीया पुष्पा देवी, मुख्यालय कर्वी के शंकर बाजार निवासी 40 वर्षीया सुग्गूदेवी व राजापुर थाना क्षेत्र के छींबो निवासी 30 वर्षीया नीतू देवी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी को गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में दाखिल कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.