जौनपुर, अप्रैल 15 -- मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की मां ने मंगलवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 12 अप्रैल की सुबह उसकी पुत्री बिना किसी को बताए घर से चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों को आशंका है कि कोई उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.