महाराजगंज, फरवरी 13 -- महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री 8 फरवरी की सुबह 5 बजे बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। किशोरी ने नीले रंग की टी-शर्ट और हरे-सफेद रंग का पलाजो पहना है। पिता की तहरीर पर थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.