नोएडा, अप्रैल 16 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी छह दिन से लापता है। परिजनों ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस दोनों की तलाश में टीम जुटी है। एक गांव में युवती अपनी 16 वर्षीय बहन संग रहती है। उसकी बहन 11 अप्रैल की रात दुकान से सामान लेने जाने की बात बोलकर गई थी। काफी देर तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे आसपास ढूंढा, लेकिन किशोरी नहीं मिली। रिश्तेदार और जानकारों से पूछने पर भी किशोरी का कुछ पता नहीं चला। परिजन को संदेह है कि किशोरी को आदित्य नाम का युवक बहला फुसलाकर ले गया है। यह भी पढ़ें- किशोर लापता, अज्ञात पर केस उन्होंने किशोरी के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे ...