हरिद्वार, मई 9 -- ज्वालापुर क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिवार के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी गुरुवार शाम करीब चार बजे घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन ट्यूशन सेंटर पहुंचे तो पता चला कि किशोरी उस दिन पढ़ने पहुंची ही नहीं थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। एसएसआई हर्ष अरोड़ा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...