कौशाम्बी, जून 10 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सात जून को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। किशोरी दोपहर को करीब 12 बजे घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वह लौटकर नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए।नात-रिश्तेदारी में खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चल सका। मंगलवार को मामले की सूचना पश्मिशरीरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...