किशोरी संदिग्ध दशा में गायब, अपहरण का केस
कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि 28 सितंबर को उसकी 16 वर्षीय पुत्री खेतों की तरफ गई थी। घंटों बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए। उसकी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। नाते-रिश्तेदारी में भी पता लगाया गया, लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। इसी दौरान परिजनों को पता चला कि किशोरी को करारी क्षेत्र के फरदनापुर निवासी अरविंद पाल झांसा देकर भगा ले गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.