काशीपुर, मई 18 -- काशीपुर। मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लातपा हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। रामनगर तहसील की ग्राम चिल्किया निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री पिछले दो वर्षो से मानपुर रोड निवासी अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। बीते16 मई की रात्रि 10 बजे उसकी पुत्री घर में किसी को बताये कहीं चली गई। जिसकी तमाम संभावित स्थानों पर तलाश की गई लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हाल में किशोरी लापता, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...