गाजीपुर, मार्च 2 -- रेवतीपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार को किशोरी संग दुष्कर्म करने वाले आरोपी किशोर को उसके घर से दबोच लिया। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। जहां से उसे बाल सुधारगृह भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शनिवार की शाम को दुकान से घर लौट रही छात्रा के साथ गांव के ही दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। किशोरी के दादा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...