बस्ती, फरवरी 9 -- बस्ती। गौर पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता के पिता ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ आरोपी अभय कुमार पिछले करीब पांच-छह महीने से छेड़खानी कर रहा है। बेटी ने जब इस हरकत पर विरोध जताया तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस अपराध में दो अन्य लोगों ने भी उसका सहयोग किया। इसकी जानकारी बेटी से मिलने के बाद पिता ने घटना की जानकारी गौर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अभय कुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच एसआई अजयनाथ कन्नौजिया को सौंपी गई है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.