उरई, जून 27 -- कोंच। संवाददाता नदीगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार लोगों पर आरोप लगाया है। घटना स्थल मध्यप्रदेश और कोंच में बताया गया है। पीड़िता के पिता ने सीओ को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।नदीगांव निवासी ग्रामीण ने सीओ परमेश्वर प्रसाद को बताया कि 14 जून को उनकी 16 वर्षीय पुत्री को दो आरोपित बहला फुसलाकर मध्य प्रदेश के दबोह कस्बे में ले गए थे जहां उसके साथ आरोपित व उनके दो और साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह उनकी पुत्री आरोपितों के चंगुल से छूटकर थाना दबोह पहुंची और वहां की पुलिस को अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। जानकारी होने पर वह दबोह पहुंचा तो पुलिस ने उनकी पुत्री को उनके हवाले कर नदीगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। 25 जून को ...