कौशाम्बी, फरवरी 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना में रहने वाली मां-बेटी को पड़ोसी पिता-पुत्र ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत भी की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संदीपन घाट क्षेत्र की पीड़ित महिला ने बताया कि 14 फरवरी को पड़ोसी पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे के साथ मिलकर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता की 16 वर्षीय बेटी को भी पीटा। उसे घसीटते हुए अपने घर लेकर गए। वहां उसके साथ अश्लील हरकत की। इस संबंध में संदीपन घाट थाना प्रभारी इंद्रदेव का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.