पीलीभीत, मई 3 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत हर देवी जूनियर हाईस्कूल पीलीभीत में किशोरी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जेंडर स्पेशलिस्ट अजीत सिंह और श्रीकांत ने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना जैसे बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना , निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...