सहारनपुर, फरवरी 11 -- चिलकाना दिशा सोशल ऑर्गेनाइजेशन सुल्तानपुर चिलकाना (सहारनपुर) के तत्वाधान में किशोरी शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन मे ग्राम लोदीपुर सहित दो अन्य किशोरी सेंटर इब्राहिमपुरा, एवं गठेडा से सैकड़ों किशोरियों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर दिशा के संस्थापक के.एन. तिवारी ने सभी किशोरियों को शिक्षित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्था बालिकाओं की शिक्षा के लिए पिछले 25 वर्षों से निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि दिशा संस्था के माध्यम से 10 गाँव में गरीब मुस्लिम समुदाय की किशोरियों के लिए किशोरी सेंटर चलाए जा रहे है। इन सेंटरों में 3 वर्ष में कक्षा 5 तक की पढ़ाई कारवाई जायेगी। इस अवसर पर दिशा के पी. राम, जहान्वी तिवारी, शाहीन प्रवीण ने भी किशोरी शिक्षण कार्यक्रम की जानकारी द...