बेगुसराय, जून 6 -- बीहट। बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा राजवाड़ा हेल्थ वेलनेस सेंटर पर शुक्रवार को महिलाओं व किशोरियों के बीच जागरुकता कार्यक्रम के तहत सेनिटरी पैड का वितरण किया गया। राजवाड़ा में 52 तथा बरौनी पीएचसी में 31 महिलाओं व किशोरियों को सेनिटरी पैड दिये गये। वहीं दोनों जगहों पर मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जरूरी टिप्स भी दिये गये। मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे भी बताया गया। मौके पर पीएचसी प्रभारी डा. मनोष कुमार, डा. अबरार, हेल्थ मैनेजर संजय कुमार, फैमिली प्लानिंग कांउसेलर किरण कुमारी, एएनएम रेखा कुमारी समेत आशा कार्यकर्ता आदि मौजूद थे। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- किशोरी व महिलाओं को किया गया जागरुक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...