बोकारो, जून 16 -- कसमार। बहादुरपुर स्थित सहयोगिनी संस्था के सभागार में मंगलवार को बाल विवाह के खिलाफ अभियान के तहत किशोरी लीडर्स इंटरफेस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गर्री पोंडा एवं सोनपुरा पंचायत की किशोरी लीडर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, बाल विवाह की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समुदाय स्तर पर उनकी सक्रिय भूमिका को सशक्त बनाना था।

बैठक के दौरान चर्चा बैठक के दौरान प्रतिभागियों को तीन समूहों में चर्चा के माध्यम से बाल विवाह के कारण, इसके दुष्परिणाम, रोकथाम के उपाय, नेतृत्व क्षमता विकास तथा समुदाय में किशोरियों की भूमिका जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के उपरांत सभी समूहों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने समूह की बातों, अनुभवों एवं सुझावों को सभी प्रतिभागियो...