पीलीभीत, जून 9 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को अमन पुत्र श्रीराम बहलाफुसला कर ले गया है। इसमें अरुन व उसकी माँ जशोदा देवी, रविन्दर, मुकेश, नरेश और श्यामसुन्दर ने भी सहयोग किया है। परिजनों ने अपनी पुत्री के साथ अप्रिय घटन घटित होने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...