सीतापुर, अप्रैल 4 -- सीतापुर,संवाददाता। कोतवाली नगर इलाके में किशोरी घर से 10 हजार रुपये और जेवर लेकर लापता हो गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस उसकी सहेली समेत लोगों पर उसे भगाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया कि शनिवार दोपहर में वह घर में खाना बना रही थी। इस बीच लखनऊ के बालागंज निवासी शिवम उनकी 16 वर्षीय बेटी को बहला- फुसलाकर भगा ले गया। शिवम की बातों में आकर बेटी घर से 10 हजार रुपये, सोने की चेन व झाला समेत अन्य जेवर भी ले गई। बेटी को भगाने में बेटी की सहेली, शिवम के पिता ओम प्रकाश, मां रेनू, भाई मनीष और बहन छाया और आस्था भी शामिल हैं। शहर कोतवाल के मुताबिक किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.