किशोरी लापता, विरोध पर आरोपी के परिजनों ने धमकाया
पीलीभीत, मई 13 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी 17 वर्षीय बहन को गांव का धर्मवीर पुत्र लालता प्रसाद 10 मई को रात दो बजे बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया। उसकी बहन घर में रखे सोने चांदी के जेवर और 20 हजार रुपए अपने साथ ले गई। उसकी पत्नी रात में लघुशंका करने के लिए उठी तो उसने आरोपी को उसकी बहन को ले जाते हुए देखा। उसने शोर भी मचाया। 11 मई की सुबह जब वह आरोपी के घर शिकायत करने गया तो आरोपी का भाई रामपाल,बहनोई हुलासी राम और रामलाल ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पुलिस यह भी पढ़ें- किशोरी को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.