किशोरी लापता, युवक समेत चार पर केस दर्ज
मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- कटघर थाना क्षेत्र में सामान लेने दुकान पर गई किशोरी लापता हो गई। मां ने एक युवक पर बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। थाना कटघर के दस सराय चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 11 अप्रैल को रात करीब 10:30 बजे सामान खरीदने के लिए दुकान पर गई थी। उसके बाद नहीं लौटी। आरोप लगाया कि भोलानाथ कालोनी निवासी टिंकू उसे बहलाफुसलाकर भगा ले गया है। इसमें शानि और अंशुल ने भी उसका सहयोग किया। पीड़िता के अनुसार पता चलने पर वह बेटी की तलाश करते हुए शानि के घर गई तो उसकी मां सुनीता ने गाली गलौज कर भगा दिया। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी युवक, उसके दो सहयोगी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.