किशोरी लापता, युवक पर साथ ले जाने का आरोप
रुद्रपुर, मई 31 -- रुद्रपुर। सुभाष कॉलोनी से 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने ग्राम फौजी मटकोटा निवासी एक युवक पर किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। परिजनों के अनुसार, किशोरी 27 मई को ईद मनाने के लिए उनके घर आई थी। 29 मई की शाम परिवार की गैरमौजूदगी में वह घर से चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि अतुल नामक युवक उसे अपने साथ ले गया है। परिजनों का कहना है कि युवक भी घर से लापता है। यह भी पढ़ें- किशोरी लापता, युवक पर साथ ले जाने का आरोप एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी और युवक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.