किशोरी लापता, युवक पर केस
रुडकी, मई 13 -- लक्सर। एक व्यक्ति ने एक युवक पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। कस्बा क्षेत्र के एक वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। आठ मई को उसकी नाबालिग बेटी को पड़ोस का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि उक्त युवक के कहने से घर में बेटी दस हजार की नगदी भी ले गई है। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी विपिन कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- छात्रा को बहलाफुसलाकर ले जाने का आरोप, केस दर्ज यह भी पढ़ें- युवती को बहला फुसलाकर ले गया युवक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.