कानपुर, जनवरी 4 -- चकेरी। रेलबाजार में संदिग्ध हालात में 14 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। किशोरी की मां ने इलाके के एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। रेलबाजार निवासी पीड़िता के अनुसार वह बेवा हैं और अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ रहती हैं। पीड़िता ने बताया कि उनकी बेटी को इलाके का आरोपित विशाल उर्फ राजाराम ने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे बीती दो जनवरी की रात को घर से बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। आरोप है कि मामले की जानकारी आरोपित के परिजनों को भी है। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपित समेत किशोरी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.