फतेहपुर, अप्रैल 9 -- खागा। एक गांव से नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने पर मामा, मामी और भांजे पर मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपितों ने धमकी दी है कि लड़की उनके पास है, जो करना है, कर लो। पीड़ित पिता रोजी रोटी के सिलसिले में बीते मार्च माह में परिवार के साथ पंजाब के लुधियाना शहर गए हुए थे। घर पर उनकी नाबालिग पुत्री अपने बड़े भाई और वृद्ध दादा के साथ रह रही थी। बीते 16 मार्च की दोपहर पिता को सूचना मिली कि किशोरी अचानक घर से लापता हो गई है। परिजन तत्काल गांव पहुंचे और आसपास काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों के मुताबिक किशोरी घर से जाते समय सोने का लॉकेट, चांदी की पायल और नथ पहने हुए थी। पीड़ित पिता ने गांव के ही एक युवक पर संदेह जताया है। उनका आरोप है कि पूछताछ करने पर युवक व उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.