कौशाम्बी, दिसम्बर 21 -- चरवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 15 दिसंबर की शाम उसकी 14 साल की बेटी दर्जी की दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली। काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.