पीलीभीत, जून 1 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को 29 मई 2026 की शाम करीब 3 बजे गांव का ही रूपबसन्त पुत्र कुन्दन लाल अपने मामा के सहयोग से बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। आरोप है कि जब इसकी शिकायत करने आरोपी के घर गए तो आरोपी के चाचा केसरी लाल पुत्र रोशन लाल ने अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और गालियां दीं। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी न्यूरिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़खानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...