गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- -किशोरी के पिता ने आरोपी पर नाबालिग बेटी को शादी के लिए उकसाने का आरोप लगाया -पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी मधुबन बापूधाम थाना पुलिसगाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। किशोरी के पिता ने दूसरे समुदाय के युवक पर नाबालिग बेटी को शादी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी बीती छह मार्च की सुबह करीब छह बजे घर से बिना किसी को बताए चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित के मुताबिक उनकी नाबालिग बेटी पहले भी दो बार घर से जा चुकी है, लेकिन कुछ समय बाद खुद ही वापस लौट आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.