देवघर, मई 1 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिजन ने जसीडीह थाना में लिखित आवेदन देकर बेटी की खोजबीन की गुहार लगाई है। पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि किशोरी विगत 25 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बताया कि पहले उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद थक-हारकर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- तीन किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता आवेदन में आशंका जताई गई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले जाया गया हो सकता है। घटना के समय वह...