लखीमपुरखीरी, फरवरी 8 -- थाना मैलानी क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी शहर के मेला मैदान से लापता हो गई। परिजन किशोरी की तलाश कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि किशोरी अपनी दो बहनों के साथ कपड़े खरीदने गोला के मेला मैदान मार्केट आई थी, इसी दौरान वह अचानक कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से किशोरी को बरामद करने की गुहार की है। परिजनों का कहना है कि किशोरी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.