किशोरी लापता, केस दर्ज और जांच शुरू
बाराबंकी, जून 29 -- कोठी। असंद्रा थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई है। तब से वापस नहीं लौटी है। असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को पत्र देकर बताया कि उनकी बेटी 26 जून को सुबह घर से चली गई थी। उन्होंने अपनी बेटी की तलाश रिश्तेदारों और परिचितों में की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इंस्पेक्टर असंद्रा अनिल सिंह ने मामले में पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.