मेरठ, फरवरी 9 -- सरधना। क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर उसके अपहरण का आरोप लगाया। परिजनों ने थाने में अपहरण की तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह बाहर मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। 26 जनवरी की रात को उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। आरोप है कि गांव के ही दूसरे पक्ष के युवक ने किशोरी का अपहरण किया है। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.