बलिया, अगस्त 5 -- बांसडीहरोड। इलाके के एक गांव में रिश्तेदारी में आई चितबड़ागांव थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी कुछ दिनों पहले संदिग्ध हाल में लापता हो गयी। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने कैमूर (बिहार) निवासी अजीत कुमार के साथ ही रमाशंकर, मुन्ना प्रसाद, अजय पासवान के खिलाफ अपहरण और धमकी देने का केस दर्ज किया है। लड़की की मां ने आरोपियों पर फोन कर लड़की की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। बताया जाता है कि एसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...