प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- बाबा बेलखरनाथ धाम। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे घर से उसकी 14 वर्षीय बेटी अचानक लापता हो गई। आसपास के घरों व संबंधित रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मां ने तहरीर में बताया कि बेटी चोरी छिपे किसी से मोबाइल पर बातचीत करती थी। बुधवार देरशाम महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.