फतेहपुर, फरवरी 9 -- फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के गांव से एक किशोरी लापता हो गई। पिता ने किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाया है। पिता के अनुसार उनकी बेटी सात फरवरी की शाम करीब चार बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को जानकारी मिली कि समसपुर थाना जाफरगंज निवासी प्रमोद उर्फ सूरज पुत्र भालो निषाद उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर अपने साथ ले गया है। थाने में शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं नाबालिग के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...