गुमला, अगस्त 29 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के मुरली बगीचा निवासी 16 वर्षीय हर्षिता सिंह के पिछले कुछ दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोरी के पिता ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है कि हर्षिता 25 अगस्त को घर से मार्केट जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने संभावित स्थानों पर उसकी काफी खोजबीन की और रिश्तेदारों व परिचितों से भी जानकारी ली, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इधर, पिता के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...