गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- मोदीनगर। भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गांव निवासी एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कराई है। एक गांव निवासी एक युवक ने बताया कि मेरी 15 वर्षीय बहन 13 दिसंबर को अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने गांव निवासी एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव निवासी विक्रांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.