किशोरी लापता,अज्ञात पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 14 मई की भोर में करीब चार बजे जब उसकी मां सोकर उठी तो उसकी 14 वर्षीय बहन कमरे में नहीं थी। घर के दरवाजे में भीतर से ताला बंद रहा वह नहीं खोला गया था। उसे आशंका है कि कोई युवक उसे अगवा कर ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं लगने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.