फिरोजाबाद, सितम्बर 9 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की एक किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी के भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को चन्दन पुत्र दिनेश निवासी निवासी न्यू गिहार कालोनी जैन भट्टा के सामने प्रतापपुर रोड बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी घर से एक मंगल सूत्र, दो अंगूठी, कमर करधनी, पायल, एक लाख तीस हजार रुपए भी साथ ले गई है। किशोरी के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...