रांची, अप्रैल 29 -- रांची। किशोरी यादव सेवा संघ ने समाजसेवी किशोरी यादव की 44वीं पुण्यतिथि मनायी। स्व किशोरी यादव चौक पर स्थित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सेवा संघ की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर जय सिंह यादव, समाजसेवी शोभा यादव समेत कई लोगों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। वह 1982 ई में शहर में दंगा फैला था उसे शांत कराने में अहम योगदान था। उन्हें 1982 में अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुण्यतिथि के अवसर पर लोगों के बीच लड्डू एवं लस्सी एवं साड़ी का वितरण किया गया। इसमें राम सिंह यादव, बंटी यादव, बिट्टू यादव, महेंद्र यादव, उपेंद्र रजक, अशोक गोप समेत अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.