समस्तीपुर, अगस्त 27 -- सरायरंजन। अख्तियारपुर गांव में रविवार शाम किशोरी की मौत के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। डीईओ ने मोरवा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय वांडे उर्दू के विद्यालय अध्यापक संजय कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है। निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, विथान निर्धारित किया गया है।

शिक्षक द्वारा अनुशासनहीनता जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षक संजय कुमार झा के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी। इसमें सरकारी शिक्षक रहते हुए विभागीय नियमों के विपरीत निजी कोचिंग का संचालन करने तथा कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कथित शारीरिक शोषण किए जाने की बात सामने आई थी। पत्र में कहा...